28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अमरनाथ की यात्रा पर गये श्रद्धालु (15 अमरनाथ)

जमशेदपुर. श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जमशेदपुर से 15 सदस्यीय दल बुधवार को जम्मू के लिए रवाना हुआ. टाटानगर स्टेशन पर सभी तीर्थ यात्रियों को विदा करने के लिए परसुडीह भाजपा मंडलाध्यक्ष पंकज सिन्हा के नेतृत्व में सम्मान समारोह हुआ. सभी को माला पहनायी गयी और भोले बाबा का नाम लिखा हुआ गमछा दिया गया. […]

जमशेदपुर. श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जमशेदपुर से 15 सदस्यीय दल बुधवार को जम्मू के लिए रवाना हुआ. टाटानगर स्टेशन पर सभी तीर्थ यात्रियों को विदा करने के लिए परसुडीह भाजपा मंडलाध्यक्ष पंकज सिन्हा के नेतृत्व में सम्मान समारोह हुआ. सभी को माला पहनायी गयी और भोले बाबा का नाम लिखा हुआ गमछा दिया गया. तीर्थ यात्रियों में निखिल सिन्हा, कुंदन सिंह, अभिषेक पांडेय, सोनी पाठक, नीरज सिन्हा, विनय कुमार, सुनील साहू, राजीव महतो, कुमार रविश व अन्य लोग शामिल हैं. इनको विदायी देने वालों में त्रिदेव चट्टराज, बबलू श्रीवास्तव, प्रदीप मुखर्जी, सुजीत अंबष्टा, अमित मिश्रा के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. जत्थे में शामिल श्रद्धालु 19 को पहलगांव से 36 किलोमीटर की बाबा बर्फानी की यात्रा शुरू करेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें