आनंद मार्ग एवं तारकेश्वर शर्मा की पुण्य स्मृति पर 50 लोगों ने किया रक्तदान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
100 लोगों के बीच पौधा का वितरण किया गया
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
आनंद मार्ग एवं तारकेश्वर शर्मा की पुण्य स्मृति में बुधवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया. इस दौरान रक्तदान करने वाले व शिविर में उपस्थित लगभग 100 लोगों के बीच पौधा का वितरण किया गया. शिविर में उपस्थित सुनील आनंद ने कहा कि जितने भी रक्तदाता नि:स्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं, वह सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य है. इस कारण रक्तदान करने वालों का कोई स्वार्थ नहीं रहता है. छोटे-छोटे बच्चों के कष्ट निदान के लिए रक्तदान करते हैं, इसलिए इस तरह के मनुष्य को ईश्वर कोटि के मनुष्य कहा गया है. इस दौरान जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, वीबीडीए के सुनील मुखर्जी, सूचना जनसंपर्क विभाग के भविष्य कुमार शर्मा, टाटा वर्कर्स यूनियन के ट्यूब डिवीजन टेक्नोलॉजी सर्विसेज कमेटी मेंबर ज्ञान रंजन श्रीवास्तव, समीर सरकार, राकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन