17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड के 107 हज यात्रियों का वेटिंग लिस्ट क्लीयर (25 मक्का)

उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुर हज कमेटी ऑफ इंडिया ने दूसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें झारखंड के 107 और लोगों को हज यात्रा पर जाने की अनुमति दे दी गयी है. दूसरी लिस्ट में जमशेदपुर के 30 लोगों के नाम शामिल होने की जानकारी मिली है. पहली लिस्ट में 106 लोगों के नाम शामिल थे. हज […]

उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुर हज कमेटी ऑफ इंडिया ने दूसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें झारखंड के 107 और लोगों को हज यात्रा पर जाने की अनुमति दे दी गयी है. दूसरी लिस्ट में जमशेदपुर के 30 लोगों के नाम शामिल होने की जानकारी मिली है. पहली लिस्ट में 106 लोगों के नाम शामिल थे. हज कमेटी के सदस्यो के मुताबिक दो दिनों में सभी नामों की जानकारी मिल जायेगी. वेटिंग लिस्ट में शामिल लोगों का नाम क्लियर होने पर उन्हें एकमुश्त राशि जमा करनी होगी. दूसरी लिस्ट में से पांच लोगों ने यात्रा पर जाने से इनकार कर दिया है. इसकी सूचना हज कमेटी को दे दी गयी है. झारखंड से अब भी 256 से अधिक लोगों की वेटिंग लिस्ट है. हज कमेटी के प्रतिनिधियों की मानें तो अब ब मुश्किल 50-60 लोगों का नाम और जुड़ सकता है. हज यात्रा 2015 पर जाने के लिए 2673 यात्रियों को नाम लॉटरी में आ गया था, वहीं 562 यात्रियों को वेटिंग लिस्ट में शामिल कर लिया गया था. इनमें सबसे अधिक जमशेदपुर के 276 और सरायकेला-खरसावां और चाईबासा के 13 यात्री शामिल थे. वर्ष 2014 में भी झारखंड के यात्रियों को लॉटरी का सामना करना पड़ा था. उस वक्त 287 लोग वेटिंग में थे, जिनमें से 187 लोग जमशेदपुर के थे. पिछले वर्ष की तुला में इस वर्ष कोटा 200 यात्रियों को घटाने के कारण वेटिंग लिस्ट लंबी हो गयी. वेटिंग लिस्ट 50 में जमशेदपुर के 22 यात्री शामिल थे, जबकि 300 वेटिंग लिस्ट यदि क्लीयर होती है तो जमशेदपुर के 139 यात्रियों को जाने का मौका मिलेगा. वेटिंग लिस्ट जमशेदपुर के यात्री 001-050 22051-10025101-15017151-20024201-25022251-30029

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें