27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जमशेदपुर से फरार ठगी का आरोपी गिरफ्तार

रांची.जमशेदपुर पुलिस ने मानगो थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में शुक्रवार को रांची से बेलाल अहमद और नौशाद आलम को गिरफ्तार किया है. बेलाल अहमद डोरंडा थाना क्षेत्र के रिसलदार नगर का रहनेवाला है, जबकि नौशाद आलम कलाल टोली का रहने वाला है. दोनों की गिरफ्तारी उनके घर से हुई है. जमशेदपुर पुलिस […]

रांची.जमशेदपुर पुलिस ने मानगो थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में शुक्रवार को रांची से बेलाल अहमद और नौशाद आलम को गिरफ्तार किया है. बेलाल अहमद डोरंडा थाना क्षेत्र के रिसलदार नगर का रहनेवाला है, जबकि नौशाद आलम कलाल टोली का रहने वाला है. दोनों की गिरफ्तारी उनके घर से हुई है. जमशेदपुर पुलिस की एक टीम मानगो थाना के सब-इंस्पेक्टर पौलूस सोरेन के नेतृत्व में शुक्रवार को रांची पहुंची. इसके बाद दोनों के पते के संबंध में स्थानीय पुलिस से जानकारी ली और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार दोनों ने आजाद नगर में जमीन और फ्लैट दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी की है. दोनों पेशे से जमीन कारोबारी और ठेकेदार हैं. दोनों लोगों से रंगदारी भी मांगते थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें