19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

वोंटा का ग्राम प्रधान पहली महिला आलोमती हांसदा बनी

पूर्व ग्राम प्रधान की मृत्यु होने पर वोंटा में चयन प्रक्रिया के तहत ग्राम प्रधान का चयन किया गया.ग्राम प्रधान के लिए दो पुरुष व एक महिला का नाम प्रस्ताव में आया, जिसमें सबसे अधिक आलोमती हांसदा को 203 वोट मिला.फोटो है,पटमदा . वोंटा के नये ग्राम प्रधान के रूप में क्षेत्र में पहली महिला […]

पूर्व ग्राम प्रधान की मृत्यु होने पर वोंटा में चयन प्रक्रिया के तहत ग्राम प्रधान का चयन किया गया.ग्राम प्रधान के लिए दो पुरुष व एक महिला का नाम प्रस्ताव में आया, जिसमें सबसे अधिक आलोमती हांसदा को 203 वोट मिला.फोटो है,पटमदा . वोंटा के नये ग्राम प्रधान के रूप में क्षेत्र में पहली महिला ग्राम प्रधान आलोमती हांसदा ने जीत दर्ज की है. पूर्व ग्राम प्रधान की मृत्यु होने पर चयन प्रक्रिया के तहत वोटिंग के माध्यम से ग्राम प्रधान का चयन किया गया. इस चुनाव में दो पुरुष एवं एक महिला प्रत्याशी बनाया गया था. इसमें सबसे अधिक आलोमती हांसदा को 203 वोट मिला. इस मौके पर पंचायत सेवक रमेश महतो, मुखिया प्रतिनिधि हरि प्रसाद किस्कू, रोजगार सेवक सरोज कुमार साहु, कुसुम बास्के, वार्ड सदस्य आनंद सिंह, रोहित सिंह, नित्यानंद महतो, कुमार दिलीप शीला सिंह, आनंद महतो, सोहागी पहाडि़या, विनोद सिंह, मृत्युंजय महतो, श्रावण माझी, गोपाल मुर्मू, विजय सिंह आदि शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन ग्राम सभा के सदस्य कुमार दिलीप ने किया.वोंटा वन अधिकार समिति का पुनर्गठन वोंटा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान आलोमती हांसदा की अध्यक्षता में गुरुवार को वोंटा पंचायत मंडल परिसर में वन अधिकार समिति का पुनर्गठन किया गया. समिति में कुल 15 सदस्य बनाये गये. जिसमें सर्वसम्मति से कन्हाई लाल बास्के को अध्यक्ष एवं शंभु सोरेन को सचिव चुना गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें