निबंधन महानिरीक्षक की ओर से यह भी निर्देश दिया गया है कि चांडिल के लिए भी लक्ष्य निर्धारित किया जायेगा. जिसके लिए तत्काल प्रभाव से कार्यालय को प्रभावी बनाने और उसका लक्ष्य सरायकेला से मिलाकर निर्धारित करने को कहा गया है. राजधानी रांची के बाद जमशेदपुर का लक्ष्य दूसरे नंबर है. सरकार ने सिर्फ रजिस्ट्री के माध्यम से पूरे राज्य से आठ अरब रुपये तक की वसूली करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें सिर्फ जमशेदपुर और रांची मिलाकर तीन अरब से ज्यादा की रजिस्ट्री शुल्क वसूलने की तैयारी है.
Advertisement
जमशेदपुर को एक अरब से ज्यादा का लक्ष्य
जमशेदपुर: राज्य सरकार ने नये वित्तीय वर्ष में जमशेदपुर रजिष्ट्री कार्यालय को एक अरब से अधिक की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है.यह राशि सिर्फ जमशेदपुर के लिए निर्धारित की गयी है. घाटशिला के लिए अलग से रजिस्ट्री का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. निबंधन महानिरीक्षक की ओर से यह भी निर्देश दिया गया है […]
जमशेदपुर: राज्य सरकार ने नये वित्तीय वर्ष में जमशेदपुर रजिष्ट्री कार्यालय को एक अरब से अधिक की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है.यह राशि सिर्फ जमशेदपुर के लिए निर्धारित की गयी है. घाटशिला के लिए अलग से रजिस्ट्री का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
फिर से रजिस्ट्री का रेट बढ़ाया जायेगा
रजिस्ट्री विभाग की ओर से एक बार फिर से रेट बढ़ाया जायेगा. इसे लेकर पहले से ही गाइडलाइन जारी कर दिया गया है. एक अगस्त से नया रेट प्रभावी होगा.रेट की बढ़ोतरी से कई स्थानों पर रियल एस्टेट का कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं कई स्थानों पर रजिस्ट्री का रेट प्रचलित मूल्य से भी अधिक हो चुका है.
लक्ष्य हासिल करने का प्रयास होगा : रजिस्ट्रार
राज्य सरकार द्वारा लक्ष्य तय किया जा चुका है. इसे हासिल करने की कोशिश की जायेगी. रजिस्ट्री का रेट भी रिवाइज होना है.
-अशोक कुमार सिन्हा, रजिस्ट्रार, जमशेदपुर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement