नोट- सरदार प्रताप सिंह (फोटो)लाइफ रिपोर्टर@जमशेदपुर सिदगोड़ा के अमल संघ में रविवार को फलों के त्योहार यानी फलाहार पर्व मनाया गया. नेचर क्लब पटमदा द्वारा इसका आयोजन किया गया. इसमें शहर के महतो समुदाय व झारखंडी समुदाय के लोग एकत्रित हुए. इस दौरान साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले भागलपुर यूनिवर्सिटी के बंग्ला डिपार्टमेंट के हेड प्रो बिनय महतो व प्रसिद्ध तीरंदाज पूर्णिमा महतो को सम्मानित किया गया. पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद समाज के लोगों ने जावा, छऊ व झूमर के साथ डैंड नृत्य भी किये. कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रेजुएट कॉलेज की म्यूजिक विभाग की हेड प्रो वीणापाणि महतो ने की. संचालन पुरनेंदु महतो व रचना महतो ने किया. जंगल में पाये जाने वाले फलों की पूजा कार्यक्रम के दौरान झारखंड के जंगलों में पाये जाने वाले पारंपरिक फल जैसे आम, पपीता, केंदु, पियाल, कुसुम आदि की पूजा की गयी. इसके बाद सभी ने इसे प्रसाद के रूप में खाया. पारंपरिक नृत्य ने माहौल को किया रंगीन आसार छऊ नृत्य संस्था द्वारा छऊ नृत्य व जावा नृत्य के साथ रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसमें उस्ताद रमेश सिंह मुंडा के साथ दशरथ सिंह मुंडा, रमेश चंद्र वर्मा, रमेश चंद्र महतो, नित्यानंद महतो, संजय महतो, भाविक महतो व बुलेट महतो ने प्रस्तुति दी. शकुंतला सिंह मुंडा के नेतृत्व में महिला समूह ने जावा नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में कुड़मी सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, सचिव प्रसन्नजीत महतो, कुड़मी युवा समिति के अध्यक्ष आरआर महतो व झारखंड लोक कला साहित्य अकादमी के संस्थापक सदस्य गौतम बोस मौजूद थे.
BREAKING NEWS
Advertisement
सिदगोड़ा के अमल संघ में नेचर क्लब, पटमदा का आयोजन
नोट- सरदार प्रताप सिंह (फोटो)लाइफ रिपोर्टर@जमशेदपुर सिदगोड़ा के अमल संघ में रविवार को फलों के त्योहार यानी फलाहार पर्व मनाया गया. नेचर क्लब पटमदा द्वारा इसका आयोजन किया गया. इसमें शहर के महतो समुदाय व झारखंडी समुदाय के लोग एकत्रित हुए. इस दौरान साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले भागलपुर यूनिवर्सिटी के बंग्ला डिपार्टमेंट के […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement