सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, हाईमास्ट लाइट लगाने व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जल्द बनाने की मांगसंवाददाता, जमशेदपुरभारतीय जनता पार्टी महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार को जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय से मिला. इस दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, हाईमास्ट लाइट लगाने तथा जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र जल्द बनाए जाने की मांग की.दीपक सहाय ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उनकी सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जायेगा. इस मौके पर पार्टी के जिला महामंत्री राम सिंह मुंडा ने कहा जेएनएसी द्वारा कराये जा रहे कार्यों की निगरानी के लिए कार्यकर्ताओं को लगाया गया है. कार्यों में अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सूचित किया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में कमल किशोर, अप्पा राव, तपन कर्मकार, मुकुल मिश्रा, बारी मुर्मू, संजीव मुखर्जी, विमल जालान, विजय सिंह, राजेश सिंह, सत्य प्रकाश समेत अन्य भाजपाई मौजूद थे.
BREAKING NEWS
Advertisement
जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी से मिले भाजपाई (दुबे जी 9
सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, हाईमास्ट लाइट लगाने व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जल्द बनाने की मांगसंवाददाता, जमशेदपुरभारतीय जनता पार्टी महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार को जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय से मिला. इस दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, हाईमास्ट लाइट लगाने तथा जन्म, मृत्यु प्रमाण […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement