– नौ वर्ष से था प्रेम संबंध – बिष्टुपुर थाना पहुंची युवती – रांची निवासी है सिपाही- 21 को कर रहा है शादीसंवाददाता,जमशेदपुर बिष्टुपुर निवासी पिंकी कुमारी(बदला हुआ नाम) ने असम राइफल के सिपाही मनोज कुमार साह पर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत की है. युवती ने कहा कि मनोज शादी का झांसा देकर पिछले नौ वर्षों से यौन शोषण कर रहा है. इस दौरान मनोज ने उससे हजारों रुपये उधार भी लिये. मनोज धुर्वा, रांची का रहने वाला है. दोनों शहर से बाहर घूमने भी गये. इस दौरान दोनों के बीच संबंध भी बना. उसने चार बार जबरन उसका गर्भपात करवाया. जिसे लेकर दोनों के बीच मारपीट भी हुई. दोनों के बीच संबंध की जानकारी मनोज के परिवार के लोगों को भी थी. पिंकी ने बताया कि पिछले दिनों उसे जानकारी मिली कि मनोज की 15 फरवरी को तिलक और 21 फरवरी को शादी होने वाली है. इसके बाद उसने मनोज को फोन कर शादी के बारे के जानकारी ली. लेकिन फोन पर ही उसने धमकी देते हुए मां- बेटी को जान से मारने की धमकी दी. इधर, मनोज कुमार साह का पक्ष लेने के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.
Advertisement
बिष्टुपुर : जवान पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप
– नौ वर्ष से था प्रेम संबंध – बिष्टुपुर थाना पहुंची युवती – रांची निवासी है सिपाही- 21 को कर रहा है शादीसंवाददाता,जमशेदपुर बिष्टुपुर निवासी पिंकी कुमारी(बदला हुआ नाम) ने असम राइफल के सिपाही मनोज कुमार साह पर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत की है. युवती ने कहा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement