30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दहेज प्रथा मिटाने को लेकर चला जागरूकता अभियान

प्रतिनिधि, राजनगरप्रखंड क्षेत्र के कुमारदा (टोला पुंडडुंगरी) गांव में विश्व सेवा परिषद की ओर से दहेज प्रथा मिटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया. इसका नेतृत्व कोल्हान प्रमंडल संयोजक रोहित महतो ने किया. जागरूकता हस्ताक्षर अभियान के क्रम में रोहित महतो ने कहा कि आज दहेज महिलाओं के लिए अभिशाप […]

प्रतिनिधि, राजनगरप्रखंड क्षेत्र के कुमारदा (टोला पुंडडुंगरी) गांव में विश्व सेवा परिषद की ओर से दहेज प्रथा मिटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया. इसका नेतृत्व कोल्हान प्रमंडल संयोजक रोहित महतो ने किया. जागरूकता हस्ताक्षर अभियान के क्रम में रोहित महतो ने कहा कि आज दहेज महिलाओं के लिए अभिशाप और समाज के विकास में बाधक है. उन्होंने कहा कि इस प्रथा को बढ़ाने में पुरुषों के साथ ही महिला वर्ग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. इसलिए दहेज प्रथा को मिटाने के लिए आज पुरुष वर्ग के साथ-साथ महिला वर्ग को भी सोच में परिवर्तन लाना होगा. इस मौके पर शंकर महतो, माझो मुर्मू, गुरु प्रसाद महतो, हीरालाल महतो, रामचंद्र सरदार, आमीन अंसारी, राम प्रसाद राउत आदि शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें