– नागपुर निवासी संगीत ने कई खिलाफ मामला दर्ज कराया- ससुरालवालों की ओर से दिया गया चेक हुआ बाउंस वरीय संवाददाता, जमशेदपुरबिष्टुपुर थाना में कोर्ट के आदेश पर नागपुर निवासी संगीता अजय साह के बयान पर कांट्रैक्टर एरिया निवासी सूर्यकांत साह, अंजू संजय मलकान, संजय मलकान, संजय साह तथा नटराज मेंशन के मैनेजर नवीन भाई राठौर के खिलाफ 2.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है. दर्ज मामले के मुताबिक संगीता के पति अजय साह की बिष्टुपुर नटराज बिल्डिंग में एक दुकान (नंबर 10) थी. उसके पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने साजिश के तहत उसकी दुकान और मकान में हिस्सा देने के नाम पर 2.25 करोड़ का चेक दिया. वह चेक लेकर नागपुर अपने मायके चली गयी. वह चेक बाउंस कर गया. राशि मांगने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और धमकी दी गयी. इसके बाद संगीता अजय साह ने कोर्ट में शिकायतवाद किया.
BREAKING NEWS
Advertisement
बिष्टुपुर : 2.25 करोड़ की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
– नागपुर निवासी संगीत ने कई खिलाफ मामला दर्ज कराया- ससुरालवालों की ओर से दिया गया चेक हुआ बाउंस वरीय संवाददाता, जमशेदपुरबिष्टुपुर थाना में कोर्ट के आदेश पर नागपुर निवासी संगीता अजय साह के बयान पर कांट्रैक्टर एरिया निवासी सूर्यकांत साह, अंजू संजय मलकान, संजय मलकान, संजय साह तथा नटराज मेंशन के मैनेजर नवीन भाई […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement