27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राजनगर: प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

फोटो – राज1 – विज्ञान प्रदर्शनी को देखते बीइओ एवं शिक्षक प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित राजनगर. झारखंड माध्यमिक शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से शुक्रवार को राज्य सम्पोषित जमा दो उच्च विद्यालय राजनगर में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. विज्ञान प्रदर्शनी में प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छह, उच्च […]

फोटो – राज1 – विज्ञान प्रदर्शनी को देखते बीइओ एवं शिक्षक प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित राजनगर. झारखंड माध्यमिक शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से शुक्रवार को राज्य सम्पोषित जमा दो उच्च विद्यालय राजनगर में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. विज्ञान प्रदर्शनी में प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छह, उच्च विद्यालय के चार एवं कस्तूरबा गांंधी बालिका आवासीय विद्यालय के एक विद्यालय शामिल हुए. इस प्रदर्शनी में बीएल नेवटिमा उच्च विद्यालय ईचा के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. जिसमें उद्योग एवं मोबाइल टॉवर से होने वाले प्रदूषण के संबंध में प्रदर्शन किया गया था. विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान बीएन नेवाटिया उच्च विद्यालय ईचा, द्वितीय स्थान राज्य सम्पोषित जमा दो उच्च विद्यालय एवं तृतीय स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का रहा. विज्ञान प्रदर्शनी को देखने के लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मनमोहन महतो, बीआरपी रंगलाल सतपथी के अलावे विभिन्न विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें