27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

संजय ठाकुर बने पूर्वी सिंहभूम विहिप के अध्यक्ष (फोटो आयी होगी)

संगठन की संपन्न बैठक में हुई नियुक्तिअभय सिंह बने सरायकेला अध्यक्षजमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद् की ओर से रविवार को गठन समारोह का आयोजन किया गया. बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति मंदिर में आयोजित उक्त बैठक की अध्यक्षता संगठन के बिहार झारखंड के सह मंत्री माणिकचंद आप्टे ने की, जबकि बैठक में झारखंड-बिहार के क्षेत्रीय […]

संगठन की संपन्न बैठक में हुई नियुक्तिअभय सिंह बने सरायकेला अध्यक्षजमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद् की ओर से रविवार को गठन समारोह का आयोजन किया गया. बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति मंदिर में आयोजित उक्त बैठक की अध्यक्षता संगठन के बिहार झारखंड के सह मंत्री माणिकचंद आप्टे ने की, जबकि बैठक में झारखंड-बिहार के क्षेत्रीय प्रमुख प्रमोद कुमार मिश्रा, जितेंद्र सिंह, रामप्रकाश सिंह, रीना दुबे आदि पदाधिकारियों के अलावा गोपाल आनंद भी उपस्थित थे. बैठक में पूर्वी सिंहभूम में फिलहाल जिलाध्यक्ष एवं जिला मंत्री एवं उपाध्यक्ष, सलाहकार पदों पर लोगों की नियुक्ति की गयी. इसमें संजय कुमार ठाकुर को जिला अध्यक्ष, यशवंत सिंह को जिला मंत्री, अरिंदम घोष को उपाध्यक्ष एवं अभय कुमार सिंह को विधिक सलाहकार बनाया गया. इसके अलावा सरायकेला क्षेत्र के लिए अनुज कुमार झा को जिला अध्यक्ष बनाया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें