मानगो के 238 घरों की हुई जांच, 20 में मिले डेंगू के लार्वा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ-साथ फाइन भी वसूला जा रहा है.
विज्ञापन
घरों में मिल रहे डेंगू के लार्वा, जागरूक रहने की जरूरत : सीएस
जमशेदपुर :
मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ-साथ फाइन भी वसूला जा रहा है. सोमवार को डेंगू को लेकर जागरुकता अभियान चलाने के साथ-साथ एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया. टीम ने सोमवार को मानगो के 238 घरों की जांच की. जिसमें 20 घरों में डेंगू के लार्वा पाये गये. वहीं 3377 कंटेनर की जांच की गयी. जिसमें 35 में डेंगू के लार्वा पाये गये. उन सभी को टीम के सदस्यों द्वारा नष्ट किया गया. सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी ने बताया कि अभियान में सबकी सहभागिता जरूरी है. जिले में लगातार डेंगू के लार्वा मिल रहे हैं. इसको लेकर हम सभी को जागरूक रहने की जरूरत है. हम सभी को अपने घरों की साफ-सफाई रखने की जरूरत है, ताकि डेंगू का लार्वा न पनप सके.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन