27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

30 कोच लेंगे लेवल ए कोर्स में भाग

जमशेदपुर. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में लेवल ए कोचिंग कोर्स का आयोजन किया जायेगा. इस कोर्स में कोचों की क्लास पूर्व भारतीय क्रिकेटर बलबिंदर सिंह संधू, लाल चंद राजपूत, आनंद दाते और अपूर्व देसाई लेंगे. वहीं कोचिंग कोस में राज्य भर के विभिन्न जिलों के कुल तीस […]

जमशेदपुर. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में लेवल ए कोचिंग कोर्स का आयोजन किया जायेगा. इस कोर्स में कोचों की क्लास पूर्व भारतीय क्रिकेटर बलबिंदर सिंह संधू, लाल चंद राजपूत, आनंद दाते और अपूर्व देसाई लेंगे. वहीं कोचिंग कोस में राज्य भर के विभिन्न जिलों के कुल तीस कोच शिरकत करेंगे. उक्त जानकारी जेएससीए राज्य क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव असीम सिंह ने दी. कोर्स में भाग लेने वाले कोचों के नाम इस प्रकार है. सुशीलकांत (पलामू), उपेंद्र प्रसाद सिंह (रामगढ़), भास्कर रॉय, अमित विश्वास, अंजन कुमार नंदी, प्रकाश साही (जमशेदपुर), राजेश कुमार दुबे (देवघर), फरहान मासूम (दुमका), शशि भूषण चौबे, मो उजैर (रांची), सज्जन शर्मा (चाईबासा), एंथोनी मिंज (चाईबासा), राजेश कुमार सिंह, राजीव रंजन (बोकारो), पकंज चौधरी (गढ़वा), सीएम झा, मनोज सिंह (धनबाद), अमित प्रजापति (हजारीबाग), बासूदेव चक्रवर्ती (जमशेदपुर), अनुज कुमार सिन्हा (गोड्डा), राजेश पासवान (साहिबगंज), रविंद्र झा (जामतारा), अमरेंद्र मोहंती (सिमडेगा), जय गोपाल शर्मा (शर्मा), राजीव कुमार सिंह (सरायकेला), सैलेश कुमार (खूंटी), संजय रंजन (लातेहार), देवजीत चक्रवर्ती, बी सिंह.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें