आरजेएन 1 – दुर्घटना में मृतक व्यक्ति.आरजेएन 2 – दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल.प्रतिनिधि, राजनगरहाता-चाईबासा मुख्य मार्ग के राज्य संपोषित जमा दो उच्च विद्यालय राजनगर के सामने अज्ञात वाहन व मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में राजेश मुर्मू (19) एवं डोमन मुर्मू (18) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसी घटना में मानसिंह बास्के (19) गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों राजनगर प्रखंड के गम्हरिया गांव के रहने वाले हैं. घटना बीती रात मध्य रात्रि की बतायी जाती है. रात को ही घटना की सूचना मिलने के पश्चात थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस बल के साथ जाकर घायल मानसिंह बास्के को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उसे एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया.घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया गांव के बिंदु मुर्मू के पुत्र राजेश मुर्मू (19), रामराय मुर्मू के पुत्र डोमन मुर्मू (18) एवं मानसिंह बास्के बाइक से कृष्णापुर रास मेला देखने आये थे. मेला देखने के पश्चात सभी रात को अपने घर गम्हरिया जा रहे थे. घर जाने के क्रम में राज्य संपोषित जमा दो उच्च विद्यालय के सामने अज्ञात वाहन से उनकी सीधी टक्कर हो गयी. इसमें राजेश मुर्मू एवं डोमन मुर्मू की मौत हो गयी तथा मानसिंह बास्के गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल बिंदू मुर्मू ने अपने बेटे राजेश मुर्मू के लिए 15 दिन पहले ही खरीदी थी.
BREAKING NEWS
Advertisement
अज्ञात वाहन एवं मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में दो मौत, एक घायल
आरजेएन 1 – दुर्घटना में मृतक व्यक्ति.आरजेएन 2 – दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल.प्रतिनिधि, राजनगरहाता-चाईबासा मुख्य मार्ग के राज्य संपोषित जमा दो उच्च विद्यालय राजनगर के सामने अज्ञात वाहन व मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में राजेश मुर्मू (19) एवं डोमन मुर्मू (18) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसी घटना में मानसिंह बास्के (19) गंभीर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement