27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

धातकीडीह में बन्ना की पदयात्रा, मांगे वोट (10 कुमार आनंद 1,2)

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरजमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने सोमवार को धातकीडीह में पदयात्रा कर लोगों से वोट मांगे. श्री गुप्ता सबसे पहले धातकीडीह ए ब्लॉक पहुंचे. इसके बाद बी ब्लॉक, रेडियो मैदान, धातकीडीह मेन रोड, कम्युनिटी सेंटर एरिया, मसजिद एरिया में घर-घर जाकर लोगों से मिले. यहां श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस […]

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरजमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने सोमवार को धातकीडीह में पदयात्रा कर लोगों से वोट मांगे. श्री गुप्ता सबसे पहले धातकीडीह ए ब्लॉक पहुंचे. इसके बाद बी ब्लॉक, रेडियो मैदान, धातकीडीह मेन रोड, कम्युनिटी सेंटर एरिया, मसजिद एरिया में घर-घर जाकर लोगों से मिले. यहां श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सभी जाति-धर्म के लोगों को समान सम्मान देती है. मौके पर श्री गुप्ता के साथ शहजाद खान, मुर्शीद हुसैन, शेख इसाक, इश्तियाक, मोहम्मद नेसार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.वहीं कदमा प्रखंड कांग्रेस ने सुनील झा और मनोज झा के नेतृत्व में उलियान, राखाथ पथ, सरस्वती पथ, बीएस टावर एरिया में बन्ना के पक्ष में प्रचार की. इस मौके पर रवि दुबे, लालबाबू पांडेय, संजीव पाठक, राकेश जायसवाल, संजय तिवारी, ममता दास, मारूती देवी, चंपा, लक्ष्मी, सोनी, चंदा, सुनीता समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. दूसरी ओर सोनारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से कपाली बस्ती, बच्चा सिंह बस्ती, बलराम भट्टा, टिल्लू भट्टा, सिद्धो कान्हू बस्ती और आस-पास के बस्ती इलाकों में पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस मौके पर सोनारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह, बबन शुक्ला, सुनीता घोष, प्यारी देवी, उषा यादव, राजमति देवी, बेबी सिंह, पूजा देवी, बुलेट यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें