विश्वकर्मा पूजा के दिन टिमकेन कंपनी के 171 कर्मियों ने किया रक्तदान
टिमकेन कंपनी परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 171 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.
वरीय संवाददाता जमशेदपुर टिमकेन कंपनी परिसर में मंगलवार को शिल्पी देव भगवान विश्वकर्मा पूजा के मौके पर कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना कर कंपनी और कर्मचारियों की खुशहाली की कामना की. इसके उपरांत हर साल की तरह रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया. रक्तदान शिविर में 171 कर्मियों ने रक्तदान किया. जिससे 171 यूनिट रक्त संग्रह किये गये. कंपनी के कैंटीन हॉल में एक दिवसीय रक्तदान शिविर में जमशेदपुर ब्लड बैंक के संजय चौधरी, प्लांट के जीएम राजीव शाश्वत, एजीएम दिनेश सिंह, हिमांशु मिश्रा, यूनियन अध्यक्ष आस्तिक महतो, महामंत्री विजय यादव सहित यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया. शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक एंड वॉलंटरी ब्लड डोनेशन एसोसिएशन का विशेष रूप से योगदान रहा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए