हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग पर थाना पहुंचे परिजन

Published at :20 Feb 2020 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग पर थाना पहुंचे परिजन

शव का हुआ पोस्टमार्टम जमशेदपुर : टेल्को के मिश्रा बागान के रहने वाले रोहित मुखी की मौत के मामले में परिवार के लोगों ने गुरुवार को भी टेल्को थाना पहुंच कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. परिजनों ने पुलिस हाइवा मालिक हजारीबाग निवासी विनोद कुमार, जेम्को झगरुबगान निवासी और ट्रांसपोर्टर नागेंद्र सिंह और गैरेज […]

विज्ञापन

शव का हुआ पोस्टमार्टम

जमशेदपुर : टेल्को के मिश्रा बागान के रहने वाले रोहित मुखी की मौत के मामले में परिवार के लोगों ने गुरुवार को भी टेल्को थाना पहुंच कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. परिजनों ने पुलिस हाइवा मालिक हजारीबाग निवासी विनोद कुमार, जेम्को झगरुबगान निवासी और ट्रांसपोर्टर नागेंद्र सिंह और गैरेज मिस्त्री जेम्को मछुवाबस्ती निवासी क्रांति प्रजापति पर साजिश कर हत्या करने की बात कही है.

परिजनों ने बताया कि इन लोगों ने ही रोहित को फोन कर हाइवा की मरम्मत कराने की बात कह कर गैरेज के पास बुलाया था. अगर उन लोगों का कोई आरोप नहीं है, तो परिवार के सामने क्यों नहीं आ रहे हैं.

उन लोगों ने मिल कर रोहित की हत्या कर दी है. इसी कारण से उन लोगों ने रोहित की मौत के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी. मौत की जानकारी भी पुलिस द्वारा दी गयी. गौरतलब है कि मिश्रा बागान के रहने वाला रोहित मुखी की मौत हाइवा चलाने के दौरान हो गयी. प्रारंभ में पुलिस को बताया कि हाइटेंशन के तार की चपेट में आने से चालक रोहित की मौत हुई है.

घटना के बाद हाइवा मालिक और कर्मचारियों द्वारा परिवार के लोगों को कोई सूचना नहीं दी, लेकिन टेल्को पुलिस ने घायल के परिवार से मिल कर उसे घटना के बारे में जानकारी दी. इसके बाद परिवार के लोग टाटा माेटर्स अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों ने रोहित को मृत पाया. वहीं पुलिस के आश्वासन के बाद परिवार के लोगों ने रोहित के शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola