जमशेदपुर : मजदूर पांचवीं मंजिल से गिरा, मौत

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : करीम सिटी काॅलेज के मानगो कैंपस में पांचवीं मंजिल से गिरकर मजदूर रमेश सिंह (28) की मौत हो गयी. घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है. मृतक मानगो के दाइगुट्टू डिपासाई का रहनेवाला था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद करीम सिटी […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : करीम सिटी काॅलेज के मानगो कैंपस में पांचवीं मंजिल से गिरकर मजदूर रमेश सिंह (28) की मौत हो गयी. घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है. मृतक मानगो के दाइगुट्टू डिपासाई का रहनेवाला था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद करीम सिटी कॉलेज को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है. शनिवार की सुबह रमेश पांच तल्ले की दीवार पर चूना करने के लिए बांस बांधने चढ़ा था. बारिश के बांस गीला होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह पांचवीं मंजिल से सीधे जमीन पर आ गिरा. उसके दोनों पैर टूट गये और सिर पर गंभीर चोट आयी. इससे उसकी तत्काल मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिवार के लोग पहुंचे.
गीला बांस बांधने से किया था मना : मजदूरों ने बताया कि बारिश में बांस गीला था, इसलिए रमेश को उन लोगों ने ऐसा करने से मना किया था.
लेकिन ठेकेदार की बात सुन कर वह बांस बांधने चढ़ गया और कुछ देर में ही फिसलकर नीचे गिर पड़ा. ठेकेदार रइस खान ने रमेश के परिजनों को अभी 50 हजार और फिर मुआवजा के रूप में तीन लाख रुपये देने का आश्वासन दिया है. मुआवजे की रकम मृतक की पत्नी चिंता के अकाउंट में 28 फरवरी को भेज दी जायेगी. पत्नी चिंता सिंह को सफाई कर्मी के तौर पर करीम सिटी काॅलेज में अस्थायी नौकरी देने पर भी सहमति बनी है. काॅलेज ने बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का वादा किया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola