झारखंड में शराब बंदी पर विचार होगा: जोबा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : झारखंड सरकार की महिला विकास व कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि झारखंड में शराब बंदी पर विचार होगा. इस मामले को कैबिनेट में रखेंगे. श्रीमती मांझी बुधवार को सीतारामडेरा आदिवासी हॉल में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं. उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में बंद किये गये सरकारी स्कूलों को खुलवाने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : झारखंड सरकार की महिला विकास व कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि झारखंड में शराब बंदी पर विचार होगा. इस मामले को कैबिनेट में रखेंगे. श्रीमती मांझी बुधवार को सीतारामडेरा आदिवासी हॉल में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं.
आपके शहर में
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में बंद किये गये सरकारी स्कूलों को खुलवाने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं व कुपोषित बच्चों को लेकर ठोस कदम उठाया जायेगा. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पंचायत स्तर पर प्रशासन को ‘जनता आपके द्वार’ कार्यक्रम करने की जिम्मेवारी सौंपी है. सरकार चाहती है कि सरकारी योजनाओं से जनता को सीधे फायदा पहुंचे.
सरकार राज्य में पत्थलगड़ी अौर नक्सल समस्या से निबटने की कौन सी योजना शुरू कर रही है, के सवाल पर उन्होंने कहा कि विभागीय समीक्षा के बाद ही प्राथमिकता तय होगी. फिलहाल ज्वलंत मुद्दों को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री एक-एक चीज देख रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन