सिटीजन फीडबैक में जमशेदपुर अव्वल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति 47,965 सिटीजन फीडबैक के साथ एक से 10 लाख व इससे कम आबादी वाले शहर में पूरे राज्य में अव्वल रहा. देश भर के करीब 4000 शहरों के बीच चल रहे कड़े मुकाबले में शहरवासियों के दम पर जमशेदपुर पहले स्थान पर पहुंच गया है. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति 47,965 सिटीजन फीडबैक के साथ एक से 10 लाख व इससे कम आबादी वाले शहर में पूरे राज्य में अव्वल रहा. देश भर के करीब 4000 शहरों के बीच चल रहे कड़े मुकाबले में शहरवासियों के दम पर जमशेदपुर पहले स्थान पर पहुंच गया है. स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक में फिर शहर का देश भर में डंका बजा. स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में अब तक दो तिमाही की रिपोर्ट आ चुकी है. इसमें जमशेदपुर दोनों ही बार अव्वल रहा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
सफाई में लगाया पूरा जोर : स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2020 में शहर को नंबर वन बनाने में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (पुराना नाम जुस्को), मानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद ने पूरी ताकत झोंक दी है.
शहर को चकाचक रखने के लिए सर्वेक्षण के दौरान तीन शिफ्टों में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है. पूरे शहर में स्वच्छता का संदेश देते जागरूकता अभियान, बैनर व पोस्टर लगाया गया है. अधिकारी व कर्मचारी भी रात-रात भर गश्ती में हैं. नागरिकों से शहर की सफाई से लेकर सुविधाओं से जुड़े सात सवालों के जवाब पूछे गये थे, ताकि शहर में स्वच्छता का आकलन किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन