50 क्वार्टर आैर झोपड़ी के काटे गये बिजली-पानी के कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन

सुबह में कनेक्शन काटने के बाद चार ने दोबारा जोड़ा, शाम को पुन: लाइन काटा, पाइप जब्त की गयी जमशेदपुर : बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी में क्वार्टर और अतिक्रमण कर रहे लोगों के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की गयी. इसके तहत 50 क्वार्टर व अवैध झोपड़ी का बिजली-पानी का कनेक्शन काट दी गयी. सोमवार को सुबह […]

विज्ञापन

सुबह में कनेक्शन काटने के बाद चार ने दोबारा जोड़ा, शाम को पुन: लाइन काटा, पाइप जब्त की गयी

आपके शहर में

विज्ञापन

जमशेदपुर : बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी में क्वार्टर और अतिक्रमण कर रहे लोगों के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की गयी. इसके तहत 50 क्वार्टर व अवैध झोपड़ी का बिजली-पानी का कनेक्शन काट दी गयी.

सोमवार को सुबह में पानी-बिजली का अवैध रूप से उपयोग करने वाले चार लोगों के क्वार्टर व झोपड़ी का कनेक्शन काटने के बाद फिर से पानी का कनेक्शन जोड़ लिया गया था. उक्त सूचना पर रेल प्रशासन की टीम ने दोबारा से कनेक्शन काटने के साथ ही पाइप जब्त कर ली. अभियान में आइओडब्ल्यू वाटर, हाउसिंग, बिजली, लैंड व आरपीएफ की टीम शामिल थी. इधर, चक्रधरपुर मंडल रेल प्रशासन ने आरपीएफ को यह सुनिश्चित कराने को कहा है कि जहां भी बिजली-पानी का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गयी है, वहां दोबारा से कनेक्शन नहीं हो यह देखें.

क्वार्टर व झोपड़ी में ताला लगा किया सील : अभियान के दौरान बंद मिलने दर्जनों क्वार्टर व झोपड़ी में ताला लगाकर सील किया गया. अभियान के दौरान कई लोग अपने घर के बाहर ताला लगा वहां से हट गये थे. साथ ही कार्रवाई की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करायी गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola