यूरोप में चुनौती बरकरार, टेकओवर के बाद भूषण स्टील का बेहतर प्रदर्शन : संजीव पॉल

Updated at : 28 Jan 2020 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
यूरोप में चुनौती बरकरार, टेकओवर के बाद भूषण स्टील का बेहतर प्रदर्शन : संजीव पॉल

उन्होंने कहा कि देश कठिन आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है. इनसे लड़ने के लिए केंद्र सरकार कदम उठा रही है और आने वाले बजट में यह संभव है कि आधारभूत संरचना और ऑटो मोबाइल सेक्टर के लिए कोई ठोस कदम उठायेगी ताकि देश की आर्थिक स्थितियां और बेहतर हो सके. उपाध्यक्ष संजीव पॉल ने […]

विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश कठिन आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है. इनसे लड़ने के लिए केंद्र सरकार कदम उठा रही है और आने वाले बजट में यह संभव है कि आधारभूत संरचना और ऑटो मोबाइल सेक्टर के लिए कोई ठोस कदम उठायेगी ताकि देश की आर्थिक स्थितियां और बेहतर हो सके.
उपाध्यक्ष संजीव पॉल ने बताया कि टाटा स्टील यूरोप कठिन दौर से गुजर रहा है. वहीं टाटा स्टील भूषण स्टील के टेकओवर के बाद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. वीपी संजीव पाॅल ने कहा कि टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट (उषा मार्टिन) को टाटा स्टील बेहतर कंपनी के तौर पर विकसित करने में कामयाबी हासिल कर सकेगी.
इसके पूर्व झंडोत्तोलन के बाद संजीव पॉल ने सुरक्षाकर्मियों और एसआइएसएफ के जवानों की टुकड़ी द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी भी ली. गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में टाटा स्टील के वीपी से लेकर उच्चाधिकारियों के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
एसआइएसएफ के जवानों व सुरक्षाकर्मियों ने किया मार्च पास्ट
केंद्रीय बजट से आर्थिक स्थिति में सुधार की जतायी उम्मीद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola