आदित्यपुर-गम्हरिया में लहराया तिरंगा

Updated at : 28 Jan 2020 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
आदित्यपुर-गम्हरिया में लहराया तिरंगा

आदित्यपुर/गम्हरिया : रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह पूरे आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा व आसपास में सैकड़ों स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान भारत माता की जय के नारों से चारों दिशाएं गूंज उठी. जियाडा में क्षेत्रीय निदेशक डॉ नेहा अरोड़ा ने व नगर निगम में मेयर विनोद श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. पूर्व […]

विज्ञापन

आदित्यपुर/गम्हरिया : रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह पूरे आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा व आसपास में सैकड़ों स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान भारत माता की जय के नारों से चारों दिशाएं गूंज उठी. जियाडा में क्षेत्रीय निदेशक डॉ नेहा अरोड़ा ने व नगर निगम में मेयर विनोद श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. पूर्व सैनिक समाज कल्याण संघ कार्यालय में अध्यक्ष कर्नल आरपी सिंह ध्वजारोहण किया व बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी. डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य ओपी मिश्रा,

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ पीके पाणी, श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में संस्थापक शंभूनाथ महतो तथा गायत्री शिक्षा निकेतन में भाजपा नेता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, एसिया भवन में अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, आदित्यपुर थाना में प्रभारी सुषमा कुमारी, आरआइटी थाना में प्रभारी श्रीनिवास यादव, लैम्पस में अध्यक्ष बास्को बेसरा, पटेल चौक व आदर्श भवन में अधिवक्ता ओम प्रकाश,

नरेंद्र मोदी फैन्स क्लब में शैलेन्द्र सिंह, आदित्यपुर विकास समिति के कार्यालय के समक्ष व रोड नंबर 10 आदित्यपुर-2 में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, पथ संख्या चार में भाजपा आरआइटी मंडल के कार्यक्रम में मेयर विनोद श्रीवास्तव, कोल्हान मनावाधिकार संगठन में अध्यक्ष जेपी सिंह, वृद्ध शांति निकेतन में अध्यक्ष जगदीश मंडल, बीआईएस सिक्युरिटी में अमरनाथ ठाकुर, एस टाइप दुर्गापूजा मैदान में भाजपा नेता बबलू सिंह, शिव मंदिर मैदान में कुमुद रंजन ने झंडा फहराया.

हरिश्चंद्र विद्या मंदिर में वयोवृद्ध शिक्षक डोमन साव, विक्टोरिया मेमोरियल हाई स्कूल में सुरेंद्र ठाकुर, कृष्ण कन्हैया मंडली में रामनाथ राम निराला, पथ संख्या 16 में झारखंड चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी, कुलुपटांगा कांग्रेस कार्यालय व पथ सख्या 11 में दिवाकर झा, पथ संख्या दस में मिथिला संकीर्त्तन मंडली पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ठाकुर, पथ संख्या पांच में सखी बहिनपा जमशेदपुर के प्रभारी अन्नपूर्णा झा, इंडियन वेलफेयर सोसायटी में अध्यक्ष मुकेश कुमार दास, पार्वतीपुर में कांग्रेस कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी, एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया ट्रस्ट झारखंड कार्यालय में डायरेक्टर डॉ रेणु शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

साथ ही गम्हरिया थाना में थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी, कांड्रा थाना में शैलेंद्र कुमार, प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ ठाकुर गौरी शंकर शर्मा व सीओ धनंजय राय, नीलांचल कंपनी में जीएम गंगाधर बाजपेई व महासचिव सुमित मंडल, झाविमो कार्यालय कोलाबिरा में जिलाध्यक्ष शंभू मंडल, भाजपा कार्यालय गंजिया में श्यामापदो गोराई, यशपुर पंचायत सचिवालय में मुखिया रामू मुर्मू, कालिकापुर पंचायत सचिवालय में मुखिया नरेश टुडू, बुरूडीह पंचायत सचिवालय में मुखिया सोखेन हेंब्रम, ईटागढ़ पंचायत सचिवालय में मुखिया रवींद्र सरदार टाइगर, आजसू पार्टी कार्यालय में केंद्रीय सचिव प्रो रविशंकर कुमार व टायो गेट स्थित सरना उलुम में खेरवाल सांवता जाहेरगढ़ में वरिष्ठ सदस्य अमृत महतो ने झंडोत्तोलन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola