स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर इस सप्ताह शहर आयेगी आइपीसॉस कंपनी

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर पेरिस की आइपीसॉस कंपनी इस सप्ताह शहर आयेगी. टीम 31 जनवरी तक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद में स्वच्छता को लेकर किये गये कार्यों और भेजी गयी ऑनलाइन रिपोर्ट की जमीनी स्थिति की जांच करेगी और वस्तुस्थिति की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजेेगी. केंद्र […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर पेरिस की आइपीसॉस कंपनी इस सप्ताह शहर आयेगी. टीम 31 जनवरी तक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद में स्वच्छता को लेकर किये गये कार्यों और भेजी गयी ऑनलाइन रिपोर्ट की जमीनी स्थिति की जांच करेगी और वस्तुस्थिति की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजेेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की दो क्वार्टर रैंकिंग में जमशेदपुर दो क्वार्टर की रैंकिंग में एक से 10 लाख आबादी वर्ग में दोनों ही बार देश के सभी शहरों में अव्वल रहा. सर्वेक्षण के तीसरे अौर अंतिम चरण में रैंकिंग को बनाये रखने के लिए निकायों की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है.
टीम डाइरेक्ट अॉब्जर्वेशन व पब्लिक फीडबैक के 4000 अंकों की प्रतियोगिता का मूल्यांकन करेगी. जबकि केंद्रीय शहरी और आवास मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2020 का ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक पर 1500 अंक निर्धारित है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola