बर्मामाइंस में व्यवसायी व फुटपाथी महिला दुकानदार के बीच मारपीट

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बर्मामाइंस के लालबाबा फाउंड्री के पास रविवार की सुबह कारोबारी अखिलेश जायसवाल और फुटपाथ पर दुकान लगाने वाली महिला रीता देवी के बीच विवाद हो गया. विवाद गहराने पर मारपीट तक की नौबत आ गयी. बीच-बचाव में दुकानदार शुभम साहू को भी चोट लगी. सूचना मिलने पर बर्मामाइंस पुलिस पहुंची, जिसके बाद दोनों […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बर्मामाइंस के लालबाबा फाउंड्री के पास रविवार की सुबह कारोबारी अखिलेश जायसवाल और फुटपाथ पर दुकान लगाने वाली महिला रीता देवी के बीच विवाद हो गया. विवाद गहराने पर मारपीट तक की नौबत आ गयी. बीच-बचाव में दुकानदार शुभम साहू को भी चोट लगी. सूचना मिलने पर बर्मामाइंस पुलिस पहुंची, जिसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे. दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
रीता देवी ने अखिलेश जायसवाल उर्फ गुड्डू समेत उनके कर्मचारी संदीप गुप्ता व पिंटू सिंह पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगायी है. महिला के अनुसार पिछले 15 वर्षो से वह सड़क किनारे दुकान लगा रही है.
पिछले चार दिनों से उन्हें दुकान हटाने के लिए गुड्डू जायसवाल दबाव बना रहा है. रविवार को अचानक ही उनकी दुकान की जगह पर व्यवसायी ने अपने गोदाम के लिए नया गेट बना दिया, जब वह पूछने गयी, तो उनसे मारपीट की गयी. इस पर बगल का दुकानदार शुभम साहू बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गयी.
इधर, दूसरे पक्ष के अखिलेश जायसवाल उर्फ गुड्डू ने भी शंकर सिंह समेत 10-15 अन्य के खिलाफ मारपीट की लिखित शिकायत की है. उनके अनुसार वे अपने गोदाम के पास गेट को ठीक कर रहे थे, तभी स्थानीय निवासी शंकर सिंह और 10-15 लोग वहां पहुंचे और उनसे उलझ गये. इस दौरान सभी ने उनसे हाथापाई की. पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत की गयी है. मामले की जांच की जा रही है.
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बर्मामाइंस थाने में केस दर्ज कराया
बीच-बचाव करने गये दूसरे दुकानदार को भी पीटा, महिला ने छेड़खानी का भी लगाया आरोप
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola