चार डिग्री चढ़ा पारा, कम हुई कनकनी, बारिश होने की संभावना

Updated:
विज्ञापन

धूप और बादल के बीच बीता शहर के लोगों का दिन जमशेदपुर : नये साल का पहले दिन आसमान पर बादल छाये रहे. हालांकि बीच-बीच में धूप निकली लेकिन हवा के चलने से कनकनी का अहसास होता रहा. रात में कनकनी ने ठंड का अहसास कराया. मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन जनवरी को कुछ इलाकों […]

विज्ञापन

धूप और बादल के बीच बीता शहर के लोगों का दिन

आपके शहर में

विज्ञापन
जमशेदपुर : नये साल का पहले दिन आसमान पर बादल छाये रहे. हालांकि बीच-बीच में धूप निकली लेकिन हवा के चलने से कनकनी का अहसास होता रहा. रात में कनकनी ने ठंड का अहसास कराया. मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन जनवरी को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आंधी आने की संभावना है. बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोल्हान का मौसम शुष्क रहा. कही-कही शीतलहरी का भी असर रहा.
जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ी है. मौसम विभाग के अनुसार कोल्हान में अगले दो से चार दिनों तक रात के तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है. सुबह में कोहरे के बाद चार जनवरी तक आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola