कपाली में पिस्टल व कारतूस के साथ जमशेदपुर के तीन अपराधी गिरफ्तार

सरायकेला/चांडिल : कपाली क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार अपराधियों में तीन को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया. वहीं एक फरार हो गया. गिरफ्तार हुए अपराधियों में रिंकू उर्फ अशरफ, मो अशरफ और मोहम्मद रियाज खान है. इनमें रिंकू और अशरफ जमशेदपुर के मानगो के रहने वाले […]
सरायकेला/चांडिल : कपाली क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार अपराधियों में तीन को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया. वहीं एक फरार हो गया. गिरफ्तार हुए अपराधियों में रिंकू उर्फ अशरफ, मो अशरफ और मोहम्मद रियाज खान है. इनमें रिंकू और अशरफ जमशेदपुर के मानगो के रहने वाले हैं, वहीं मोहम्मद रियाज खान शंकोसाई का रहने वाला है. उक्त जानकारी मंगलवार को सरायकेला थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बंका ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जमशेदपुर के कुछ शातिर अपराधी कपाली क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










