अंशदान बढ़ाकर अधिक लाभ देने की तैयारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा स्टील में लीव बैंक शुरू करने पर समझौते के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन ने इंप्लाई फैमिली बेनिफिट स्कीम में सुधार की दिशा में पहल शुरू कर दी है. टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट समेत माइंस, कोलियरी, मार्केट एंड सेल्स, कलिंगनगर, झरिया, जामाडोबा, वेस्ट बोकारो, कोलकाता मार्केट एंड सेल्स, हल्दिया पोर्ट, सीआरसी वेस्ट सहित […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा स्टील में लीव बैंक शुरू करने पर समझौते के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन ने इंप्लाई फैमिली बेनिफिट स्कीम में सुधार की दिशा में पहल शुरू कर दी है. टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट समेत माइंस, कोलियरी, मार्केट एंड सेल्स, कलिंगनगर, झरिया, जामाडोबा, वेस्ट बोकारो, कोलकाता मार्केट एंड सेल्स, हल्दिया पोर्ट, सीआरसी वेस्ट सहित अन्य सभी लोकेशन को एक साथ मिलाने की तैयारी चल रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
ऐसा होने पर इंप्लाई फैमिली बेनिफिट स्कीम के तहत कर्मचारियों को मिलने वाली राशि लगभग 5 लाख से बढ़कर लगभग 20 लाख रुपये हो जायेगी. अंशदान की राशि वर्तमान में कंपनी में कार्यरत सभी कर्मचारियों के वेतन से 30 रुपये की कटौती कर मृत कर्मचारी को परिजनों को दिया जाता है.
अंशदान की राशि 30 रुपये से बढ़ने पर यह राशि 20 लाख से ज्यादा हो जायेगी. सोमवार को ऑफिस बियरर की बैठक में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने उक्त प्रस्ताव प्रबंधन के समक्ष उठाया. जनवरी माह में इसको लेकर प्रबंधन और यूनियन की बैठक होने जा रही है
बैठक में इंप्लाई फैमिली बेनिफिट स्कीम में बदलाव और अंशदान की राशि बढ़ाने पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. वर्तमान में कंपनी के किसी कर्मचारी की मौत होने पर अंशदान की 30 रुपये है, जिसमें केवल टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट के ही कर्मचारियों का योगदान रहता हैं. टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट सहित सभी लोकेशन को मिलाने से राशि में इजाफा होने से अाश्रित परिवार को इसका लाभ मिलेगा.
एक जनवरी को टाटा मोटर्स में नहीं होगा काम
टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में एक जनवरी 2020 को कर्मचारियों को एक दिन का अवकाश दिया गया है. 26 जनवरी (रविवार) के बदले एक जनवरी 2020 को छुट्टी दी गयी है. पहली जनवरी को टाटा मोटर्स में वाहनों की गिनती होगी. वाहनों की गिनती में शामिल कर्मचारी जनवरी में किसी दिन एक छुट्टी ले सकेंगे.
टाटा कमिंस में 31 दिसंबर एक जनवरी को अवकाश
टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट में 31 दिसंबर और नये साल के पहले दिन अवकाश रहेगा. रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 29 दिसंबर को कामकाज के बदले कर्मचारियों को 31 दिसंबर को अवकाश दिया गया है. जबकि एक जनवरी के अवकाश का सामंजस्य 26 जनवरी (रविवार) से किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन