सीजन का सबसे सर्द दिन रहा शनिवार, जले अलाव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2019 7:24 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं से पूरा झारखंड कांप गया है. जमशेदपुर में शुक्रवार की रात पारा गिर कर 7.2 डिग्री पर पहुंच गया, जो कि सीजन की सबसे सर्द रात रही. वहीं, शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं से पूरा झारखंड कांप गया है. जमशेदपुर में शुक्रवार की रात पारा गिर कर 7.2 डिग्री पर पहुंच गया, जो कि सीजन की सबसे सर्द रात रही. वहीं, शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था.

पिछले साल 30 दिसंबर की रात पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल दो दिन पहले ही दर्ज किया गया है. तापमान के नीचे आते ही कनकनी इतनी बढ़ गयी है कि लोगों का जीना मुहाल है. जमशेदपुर में रात के वक्त शीतलहरी चली.
हालांकि शनिवार को दिन में धूप जरूर निकली, लेकिन शाम में हवा चलने की वजह से ठंड बढ़ गयी. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी. न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, जबकि 31 दिसंबर की रात को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.
सुबह से ही हो रही ठिठुरन
शनिवार की सुबह से ही ठिठुरन थी. दोपहिया वाहन चलाते वक्त लोगों को अंदर से कनकनी महसूस हो रही थी. हालांकि दोपहर को हल्की धूप निकलने से लोगों को काफी राहत महसूस हुई, लेकिन फिर भी स्वेटर, टोपी व जैकेट पहनने पर मजबूर दिखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola