आसनबनी में नहर किनारे मिली लाश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सरायकेला/चांडिल/जमशेदपुर : पुलिस ने मानगो जवाहरनगर रोड नंबर चार निवासी मोहित कुमार प्रसाद (25) का शव बुधवार सुबह चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव में नहर के किनारे से बरामद किया. वह तीन दोस्तों के साथ पार्टी करने मंगलवार की दोपहर घर से निकला था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या कर शव […]
विज्ञापन
सरायकेला/चांडिल/जमशेदपुर : पुलिस ने मानगो जवाहरनगर रोड नंबर चार निवासी मोहित कुमार प्रसाद (25) का शव बुधवार सुबह चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव में नहर के किनारे से बरामद किया.
वह तीन दोस्तों के साथ पार्टी करने मंगलवार की दोपहर घर से निकला था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या कर शव वहां फेंका गया है. पर्स में मिले आइडी कार्ड से मोहित की पहचान की गयी. वह डाबर इंडिया कंपनी में सेल्समैन था. सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मोहित की पहचान की. वह तीन भाइयों में मंझला था और उसकी शादी नहीं हुई थी.
दोस्तों के साथ निकला था घर से. माेहित के भाई शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर एक बजे दोस्तों के साथ पार्टी करने निकला था. शाम तक घर नहीं लौटने पर उन्होंने फोन किया, तो देर से लौटने की बात कही. रात 9 बजे दूसरी बार फोन करने पर मोहित ने पारडीह काली मंदिर के पास भूतनाथ होटल में होने की बात बतायी. रात 9.30 बजे फोन पर उसने बताया कि होटल से पनीर की
सब्जी पैक करा रहा है और जल्द घर लौट जायेगा. मोहित के रिश्तेदार भोका कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को जवाहरनगर रोड नंबर 17 निवासी राजा कुमार, विकास कुमार और रोहित के साथ घूमने निकला था.
राजा अक्सर सुबह में मोहित को फोन करता था. बुधवार को उसने फोन नहीं किया, बल्कि एक रिश्तेदार को फोन कर बताया कि मोहित का फोन बंद है. वहीं, राजा ने पूछताछ में बताया कि मंगलवार रात साढ़े नौ बजे तक वह मोहित के साथ था. उसके बाद वह टेंपो से लौट गया. मोहित ढाबा में सो गया था. वह हत्या के बारे में कुछ नहीं जानता है. पुलिस राजा, विकास और रोहित से पूछताछ कर रही है.
इस मामले में राजा के िखलाफ चांडिल थाना में हत्या का मामला मृतक के भाई रोहित ने दर्ज कराया है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद भुइयांडीह स्थित सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना दी.
मोहित के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है. परिजनों के अनुसार, मोहित की गर्दन पर किसी वजनदार वस्तु से हमला किया गया है. उसकी गर्दन की हड्डी टूट गयी है. पुलिस मौत के कारणों के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










