उलीडीह : रात में बनाये गये डिवाइडर से टकरायी बाइक, गिरकर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 5 में शनिवार की रात बनाये गये नये स्पीड ब्रेकर से टकराकर सुशील प्रसाद (25) की बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी. टक्कर में सुशील का हेलमेट निकलकर गिर गया और सिर में पत्थर से गंभीर चोट आयी. वह बेहोश हो गया. एक घंटे तक वह सड़क पर […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 5 में शनिवार की रात बनाये गये नये स्पीड ब्रेकर से टकराकर सुशील प्रसाद (25) की बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी. टक्कर में सुशील का हेलमेट निकलकर गिर गया और सिर में पत्थर से गंभीर चोट आयी. वह बेहोश हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
एक घंटे तक वह सड़क पर पड़ा रहा. इससे शरीर से काफी खून निकल गया. कुत्तों के भौंकने पर बस्ती के कुछ लोगों की नींद खुली तो सुशील को गिरा देखा. घरवालों को जानकारी दी. घटना स्थल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर सुशील की बहन व बहनोई का घर है. सूचना मिलते ही दोनों पहुंचे. पहले सुशील को एमजीएम फिर टीएमएच ले जाया गया. इस दौरान उसकी मौत हो गयी.
परिजनों के अनुसार बस्ती के कुछ लोगों ने रात में बिना किसी जानकारी के स्पीड ब्रेकर बनाकर वहां बड़े पत्थर रख दिया था. रात में कुहासा होने के कारण सुशील को ब्रेकर और पत्थर नहीं दिखे. बाइक के पत्थर व ब्रेकर से टकराने के बाद सुशील गिर गया और उसके सिर में चोट आयी. सुशील इलेक्ट्राॅनिक्स दुकान चलाता था. वह पंखा व अन्य सामान की मरम्मत करने का काम करता था.
परिजनों ने अवैध रूप से स्पीड ब्रेकर बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. सोमवार को हादसा की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता समेत कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पहुंचे. बन्ना ने परिजनों को सांत्वना दी. बन्ना के कहने पर उलीडीह पुलिस ने स्पीड ब्रेकर हटवा दिया.
सुशील के पिता चंद्रदेव प्रसाद ने उलीडीह थाना में शंकोसाई रोड नंबर 5 निवासी स्वपन कुमार दास, सुशील कुमार शर्मा और विकास शर्मा के खिलाफ अवैध रूप से स्पीड ब्रेकर बनाने को बेटे (सुशील प्रसाद ) की मौत का कारण बताते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया. शव देखकर पूरा परिवार बेहाल हो गया. सबको रो-रोकर बुरा हाल था. परिजन के अनुसार सुशील घर का इकलौता चिराग था. छह बहनों का वह इकलौता भाई था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola