कंसारी टोला में एक ही परिवार के तीन की मौत, ठंड की आशंका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गम्हरिया : आरआइटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम के रेलवे स्टेशन बस्ती कंसारी टोला (वार्ड 7) में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. परिजन मौत का कारण ठंड बता रहे हैं. मृतकों में मोहनलाल कंसारी (47), सोनू कंसारी (37) व गोकुल कंसारी (53) शामिल हैं. सोनू गोकुल का भतीजा था. मोहनलाल रिश्ते […]
विज्ञापन
गम्हरिया : आरआइटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम के रेलवे स्टेशन बस्ती कंसारी टोला (वार्ड 7) में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. परिजन मौत का कारण ठंड बता रहे हैं.
मृतकों में मोहनलाल कंसारी (47), सोनू कंसारी (37) व गोकुल कंसारी (53) शामिल हैं. सोनू गोकुल का भतीजा था. मोहनलाल रिश्ते में दामाद था. सभी का घर उसी बस्ती में आसपास ही है. परिजनों के मुताबिक, मोहन शुक्रवार सुबह चार बजे शौच के लिए बाहर निकला. ठंडा लगने की बात कहकर कांपने लगा. पुनः सोने के बाद वह नहीं उठा.
सुबह छह बजे उसकी मौत हो गयी. मृतक मूल रूप से पश्चिम सिंहभूम के सोनुआ थाना क्षेत्र के बैगना गांव का रहने वाला था, जो बचपन से ही अपनी मां के साथ उक्त बस्ती में रह रहा था. उसके पत्नी समेत दो पुत्र व दो पुत्री हैं. सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त ए दोड्डे ने कहा कि परिजनों के कहने से मामले की पुष्टि नहीं की जा सकती है. पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










