दिन भर छाये रहे बादल, नहीं निकली धूप, बढ़ी कनकनी

Updated at : 17 Dec 2019 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
दिन भर छाये रहे बादल, नहीं निकली धूप, बढ़ी कनकनी

जमशेदपुर : शहर में सोमवार का दिन ठंडक भरा रहा, लगातार तीसरे दिन भी बादल व कुहासे छाये रहे. इसके कारण सोमवार को दिन के साथ ही रात में भी कनकनी रही. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह शहर के कुछ हिस्सों में बारिश की छींटे पड़े. हालांकि यह ज्यादा नहीं […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : शहर में सोमवार का दिन ठंडक भरा रहा, लगातार तीसरे दिन भी बादल व कुहासे छाये रहे. इसके कारण सोमवार को दिन के साथ ही रात में भी कनकनी रही. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह शहर के कुछ हिस्सों में बारिश की छींटे पड़े. हालांकि यह ज्यादा नहीं थी, जिस वजह से मौसम विभाग की अोर से इसे आंका नहीं जा सका.

साेमवार काे अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 23 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 94 व न्यूनतम 87 प्रतिशत रही. माैसम विभाग की मानें, ताे मंगलवार काे हल्के बादलाें के साथ ही धूंध छायेगी. हालांकि दाेपहर बाद माैसम साफ हाे सकता है.

वहीं, बुधवार से पूरी तरह माैसम साफ हाेगा. हालांकि इसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जायेगी, जिससे अाने वाले दिनाें में ठंड अाैर बढ़ेगी. दूसरी अोर, सोमवार से शहर के तापमान में कमी की वजह से बदले समय पर प्राइवेट स्कूलों में क्लास लगी. सोमवार से नर्सरी से लेकर आठवीं तक की क्लास सुबह नौ बजे से लगी. हालांकि सीनियर सेक्शन के बच्चों की क्लास सुबह में पूर्ववत लगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola