गुरु गाेविंद सिंह के प्रकाशाेत्सव पर दो काे साेनारी गुरुद्वारा से निकलेगा नगर कीर्तन

Updated at : 09 Dec 2019 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
गुरु गाेविंद सिंह के प्रकाशाेत्सव पर दो काे साेनारी गुरुद्वारा से निकलेगा नगर कीर्तन

जमशेदपुर : सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु गाेविंद सिंह का प्रकाशाेत्सव दाे जनवरी काे जमशेदपुर में मनाया जायेगा. इस अवसर पर साेनारी गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकलेगा. सीजीपीसी कार्यालय में रविवार काे मानगाे गुुरुद्वारा के प्रधान सरदार भगवान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बलबीर सिंह बल्ली, हरविंदर सिंह मंटू, महेंद्र सिंह, गुरदयाल […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु गाेविंद सिंह का प्रकाशाेत्सव दाे जनवरी काे जमशेदपुर में मनाया जायेगा. इस अवसर पर साेनारी गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकलेगा.

सीजीपीसी कार्यालय में रविवार काे मानगाे गुुरुद्वारा के प्रधान सरदार भगवान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बलबीर सिंह बल्ली, हरविंदर सिंह मंटू, महेंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह भाटिया, दलजीत सिंह दल्ली, तारा सिंह, जगबीर सिंह, मनजीत सिंह खालसा, जसबीर सिंह पदरी, अजीत सिंह गंभीर, तरनप्रीत सिंह बन्नी, दीपक गिल, गुरदीप सिंह, दलजीत सिंह बिल्ला, सतबीर सिंह बग्गा, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुरजीत कौर, कमलजीत कौर, रविंदर कौर, अकाली दल, सेंट्रल नाैजवान सभा समेत कई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं नौजवान सभा के सदस्य मौजूद थे.
तय हुआ कि साेनारी से निकलने वाले नगर कीर्तन में सबसे आगे गतका पार्टी, उसके बाद स्कूली बच्चे आैर अाखिरी पंगत में साध संगत आैर स्त्री सत्संग सभा के जत्थे में शामिल हाेंगे. नगर कीर्तन में 10 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चाें काे ही शामिल किया जायेगा.
27 दिसंबर काे साकची गुरुद्वारा मैदान में शाम के वक्त खुले मैदान में चार साहिबजादे आैर अन्य शहीदाें की याद में दीवान सजाया जायेगा. इस अवसर पर शहीदाें काे श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का प्रण किया जायेगा. बैठक के अंत में सरदार जसबीर सिंह पदरी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola