15 सीटें भी नहीं मिलेंगी भाजपा को

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने कहा कि 65 प्लस का नारा देनेवाली भाजपा काे 15 सीटें भी नहीं मिलेंगी. वे जमशेदपुर में बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पर गुरुवार काे अायाेजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि वे भाजपा समेत किसी भी दल के खिलाफ नहीं, एक […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने कहा कि 65 प्लस का नारा देनेवाली भाजपा काे 15 सीटें भी नहीं मिलेंगी. वे जमशेदपुर में बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पर गुरुवार काे अायाेजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि वे भाजपा समेत किसी भी दल के खिलाफ नहीं, एक परिवार, व्यक्ति आैर प्रवृत्ति के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्वी जमशेदपुर में कुछ लाेगाें ने काेहराम मचा दिया है, जिसके कारण आम लाेगाें का जीना मुहाल हाे गया है. कहा कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति विशेष के खिलाफ जारी रहेगी. वे यदि विधायक बनते हैं ताे सबसे पहले बिरसानगर में ताेड़े गये घराें का निर्माण करायेंगे. जदयू की टीम उनके साथ काम कर रही है. सरकार के पास अपनी काेई उपलब्धि नहीं है.

केंद्र के नाम पर चुनाव लड़ने की याेजना है. पूर्व मंत्री ने कहा कि पूर्वी जमशेदपुर के लाेगाें काे न्याय नहीं दिलाने के लिए जिला प्रशासन भी दाेषी है. भाजपा के अंदर लाेगाें काे भय दिखा डराया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola