जमशेदपुर से 8.5 लाख, बहरागोड़ा से एक लाख रु. जब्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2019 2:44 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर/बहरागोड़ा : उड़नदस्ता टीम (एसएसटी) 17 और 18 ने बिरसानगर और बर्मामाइंस क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान 8.5 लाख रुपये बरामद किये. वहीं, बहरागोड़ा से एक लाख रुपये जब्त किये गये. टीम 18 ने बर्मामाइंस स्टार टॉकिज के पास से खरसावां के मो दानिश के पास से 3.5 लाख रुपये बरामद किये. दानिश कार […]

विज्ञापन

जमशेदपुर/बहरागोड़ा : उड़नदस्ता टीम (एसएसटी) 17 और 18 ने बिरसानगर और बर्मामाइंस क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान 8.5 लाख रुपये बरामद किये. वहीं, बहरागोड़ा से एक लाख रुपये जब्त किये गये. टीम 18 ने बर्मामाइंस स्टार टॉकिज के पास से खरसावां के मो दानिश के पास से 3.5 लाख रुपये बरामद किये.

दानिश कार से गाड़ाबासा में महेश को रुपये देने आ रहे थे. दानिश का कहना था कि महेश के रिश्तेदार के घर में शादी है. टीम 17 ने बिरसानगर जोन नंबर तीन कुआं मैदान के पास से बेंजामिन डोरा के पास से पांच लाख रुपये जब्त किये गये. रुपये की बरामदगी कार से की गयी है. बहरागोड़ा के बोनाबुड़ा में एसएसटी टीम ने वाहन जांच के दौरान एक लाख रुपयेे जब्त किये. बोडसोल निवासी विकास विधानी की कार से एक लाख रुपये बरामद हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola