आरइओ के जेई 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : एसीबी की टीम ने गुरुवार को सरायकेला-खरसावां के ग्रामीण विकास विभाग के कनीय अभियंता (जेई) सुरेश प्रसाद वर्मा को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. कनीय अभियंता की गिरफ्तारी मानगो के बृजवासी मिष्टान भंडार के पास से हुई. अभियंता के खिलाफ साकची निवासी मां जय माता दी इंटरप्राइजेज […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : एसीबी की टीम ने गुरुवार को सरायकेला-खरसावां के ग्रामीण विकास विभाग के कनीय अभियंता (जेई) सुरेश प्रसाद वर्मा को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. कनीय अभियंता की गिरफ्तारी मानगो के बृजवासी मिष्टान भंडार के पास से हुई. अभियंता के खिलाफ साकची निवासी मां जय माता दी इंटरप्राइजेज के विकास कुमार शर्मा ने एसीबी से शिकायत की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उसी के आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर अभियंता को गिरफ्तार कर लिया. विभाग के संवेदक विकास शर्मा ने पीसीसी सड़क का निर्माण किया था, जिसकी कुल लागत 11.54 लाख थी. इसमें से सात लाख रुपये बिल बकाया था. बकाया बिल पास को पास करने के नाम पर सुरेश वर्मा ने पहले 28 हजार रुपये की मांग की थी. लेकिन बात दस हजार रुपये पर बनी. गुरुवार को सुरेश प्रसाद ने विकास को पहले साकची बुलाया था. लेकिन ऐन वक्त पर मानगो आने को कहा. सुरेश को सेवानिवृत्त होने में ढाई वर्ष रह गये हैं. शुक्रवार को उन्हें जेल भेजा जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola