आज सुबह सात बजे से 32 घंटे तक रहेगी नो-इंट्री

Updated at : 02 Nov 2019 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
आज सुबह सात बजे से 32 घंटे तक रहेगी नो-इंट्री

जमशेदपुर : छठ को लेेकर जिला प्रशासन की ओर से नो-इंट्री के समय में परिवर्तन किया गया है. शनिवार की सुबह सात बजे से नो-इंट्री लगाया गया है, जो 32 घंटे तक रहेगी. रविवार की अपराह्न तीन बजे तक नो-इंट्री रहेगा. इस दौरान भारी वाहनों का परिचालन शहर में पूर्णत: बंद रहेगा. दो नवंबर को […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : छठ को लेेकर जिला प्रशासन की ओर से नो-इंट्री के समय में परिवर्तन किया गया है. शनिवार की सुबह सात बजे से नो-इंट्री लगाया गया है, जो 32 घंटे तक रहेगी. रविवार की अपराह्न तीन बजे तक नो-इंट्री रहेगा. इस दौरान भारी वाहनों का परिचालन शहर में पूर्णत: बंद रहेगा.

दो नवंबर को भी सुबह छह से सात बजे के बीच भारी वाहनों का परिचालन दोनों तरह से होगा. तीन नवंबर को अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक भारी वाहनों का परिचालन सिर्फ शहर से बाहर निकलने के लिए चालू किया जायेगा. इस संबंध में उपायुक्त, एसएसपी व ट्रैफिक डीएसपी ने संयुक्त रूप से निर्देश जारी किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola