जमशेदपुर आइ अस्पताल एवं टाटा मोटर्स अस्पताल आयुष्मान से जुड़ा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार काे साकची स्थित जमशेदपुर आइ अस्पताल व टेल्काे प्लाजा स्थित टाटा माेटर्स अस्पताल में आयोजित प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत सहबद्धता कार्यक्रम में शामिल हुए. इन दाेनाें अस्पतालों में अब आयुष्मान याेजना के तहत लाेगाें का इलाज किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से राज्य […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार काे साकची स्थित जमशेदपुर आइ अस्पताल व टेल्काे प्लाजा स्थित टाटा माेटर्स अस्पताल में आयोजित प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत सहबद्धता कार्यक्रम में शामिल हुए. इन दाेनाें अस्पतालों में अब आयुष्मान याेजना के तहत लाेगाें का इलाज किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से राज्य के सभी जरूरतमंद परिवार को लाभान्वित करने का लक्ष्य तय किया गया है. गरीब भी अपना इलाज सही ढंग से करा सकें, यही डबल इंजन की सरकार का प्रयास मात्र है.

आपके शहर में

विज्ञापन
राज्य के सभी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने इस दाैरान जमशेदपुर आइ अस्पताल में खोकी महतो, मंजूरा महतो, किस्तमनी महतो, बिंदु महतो, जगदीश महतो व टाटा मोटर्स अस्पताल में स्वप्न कुमार महतो, नीलमणि महतो, दिवाकर महतो, बीना देवी, हेमा भट्टाचार्जी, रितेश राय और बच्चू साव को गोल्डेन कार्ड सौंपा.
इस अवसर पर रुचि नरेंद्रन ने कहा कि जमशेदपुर के लोगों के लिए यह गाैरव की बात है कि इस अभियान से आइ अस्पताल काे जाेड़ा गया है. काफी लोग आंख की बीमारियों से परेशान थे. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद, राकेश्वर पांडेय, राजीव कुमार, अमरेश सिन्हा, बीके डिंडा, डॉ नितिन, डॉ साकेत, डॉ अरुण, डॉ आरबी सिंह, डॉ शांति आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola