जमशेदपुर :फिर कस्टमर केयर नंबर से साइबर ठगों ने उड़ाये 49 हजार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो चंद्रावती नगर निवासी अभिषेक कुमार के खाते से साइबर ठग ने 49 हजार रुपये गायब कर दिया. अभिषेक कुमार ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज शिकायत में अभिषेक कुमार ने बताया है कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट कंपनी फ्लिपकार्ट से कुछ सामान मंगाया था. सामान में खराबी निकलने पर लौटाने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो चंद्रावती नगर निवासी अभिषेक कुमार के खाते से साइबर ठग ने 49 हजार रुपये गायब कर दिया. अभिषेक कुमार ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज शिकायत में अभिषेक कुमार ने बताया है कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट कंपनी फ्लिपकार्ट से कुछ सामान मंगाया था.
सामान में खराबी निकलने पर लौटाने के लिए कंपनी के कस्टमर केयर नंबर से बात की. स्वयं को फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर से बात करने की बात कहने वाले ने अभिषेक ने आॅर्डर के बारे में बात की. कस्टमर केयर की ओर से एक मैसेज भेज कर उसमें डिटेल्स भरने को कहा गया. अभिषेक ने मैसेज में पूछी गयी जानकारी डाल दी. इसके कुछ देर बाद ही अभिषेक के अकाउंट से छह बार में कुल 49,495 रुपये की निकासी हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन