स्थायी पटाखा दुकानों की सुरक्षा मानकों की होगी जांच

Updated at : 16 Oct 2019 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
स्थायी पटाखा दुकानों की सुरक्षा मानकों की होगी जांच

जमशेदपुर : स्थायी पटाखा के लाइसेंसी लाइसेंस का पालन कर रहे हैं या नहीं, इसकी जांच का आदेश डीसी रवि शंकर शुक्ला ने दिया है. सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी मनमोहन प्रसाद को जांच का जिम्मा सौंपा गया है. दीपावली की तिथि नजदीक आते ही शहर में पटाखों का भंडारण बढ़ता जा रहा है. जमशेदपुर […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : स्थायी पटाखा के लाइसेंसी लाइसेंस का पालन कर रहे हैं या नहीं, इसकी जांच का आदेश डीसी रवि शंकर शुक्ला ने दिया है. सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी मनमोहन प्रसाद को जांच का जिम्मा सौंपा गया है.

दीपावली की तिथि नजदीक आते ही शहर में पटाखों का भंडारण बढ़ता जा रहा है. जमशेदपुर में पटाखों के गोदाम कहीं बम बनकर फट न जाये, यह आशंका प्रशासन को सताने लगी है. जुगसलाई, बागबेड़ा, एमजीएम, परसुडीह, सुंदरनगर सहित कई इलाके में पटाखा का भंडारण किये जाने की सूचना है. जांच में सुरक्षा संबंधी मापदंड का पालन नहीं होने पर स्थायी लाइसेंस की समीक्षा कर खारिज करने की तैयारी चल रही है.
पिछले साल जिले में एक लाख किलोग्राम तक पटाखे के भंडारण का एक मात्र लाइसेंस गालूडीह के समीप राम अवतार गुलाटी को मिला था. इसके अलावा एनएच-33 स्थित देवघर में आशीष गुलाटी, देवघर में राम अवतार गुलाटी, सुंदरनगर कलियाबेड़ा में रितेश गुलाटी, जुगसलाई स्टेशन रोड में राम अवतार गुलाटी, पोटका गितिलता में हरसप्रीत सिंह, बहरागोड़ा के दुधियाशोल में लखींद्र साव और बहरागोड़ा के संजीत घोष के नाम पर स्थायी लाइसेंस जारी किया गया था. तीन मार्च 2008 में जुगसलाई के स्टेशन रोड के पटाखा गोदाम में आग लगी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola