बारीडीह के बंद क्वार्टर में मृत मिला बिरसानगर जोन-6 का युवक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2019 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी विक्रांत शुक्ला (34) का शव सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह स्थित एक बंद क्वार्टर में मिला है. विक्रांत की पत्नी निशा को किसी ने पति के एक क्वार्टर में गिरे होने की सूचना दी थी. पत्नी मौके पर पहुंची और विक्रांत को उठाने का प्रयास किया. सूचना […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी विक्रांत शुक्ला (34) का शव सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह स्थित एक बंद क्वार्टर में मिला है. विक्रांत की पत्नी निशा को किसी ने पति के एक क्वार्टर में गिरे होने की सूचना दी थी.
पत्नी मौके पर पहुंची और विक्रांत को उठाने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस पहुंची और जांच में विक्रांत को मृत पाया. शव को एमजीएम कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया.
विक्रांत की पत्नी निशा शुक्ला ने सिदगोड़ा पुलिस को दिये बयान में बताया कि पति शराब के आदी थे और टीवी से ग्रसित थे. आशंका है कि अधिक शराब पीने और लगातार बीमार रहने से उनकी मौत हुई है. विक्रांत फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था. पत्नी के अनुसार विक्रांत सुबह 6.30 बजे घर से निकला था और सुबह 10.30 बजे उसके क्वार्टर नंबर 600 में होने की सूचना मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




