जमशेदपुर : आज जारी हो सकती है उपचुनाव की अधिसूचना

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त होने के कारण रिक्त हुए दो कमेटी मेंबर के पद पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी हो सकता है. निर्वाचन पदाधिकारी भगवान सिंह ने गुरुवार को कार्यक्रम तय करने के लिए संचालन कमेटी की बैठक बुलायी है. यह बैठक सुबह दस बजे होगी. बुधवार को यूनियन […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त होने के कारण रिक्त हुए दो कमेटी मेंबर के पद पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी हो सकता है. निर्वाचन पदाधिकारी भगवान सिंह ने गुरुवार को कार्यक्रम तय करने के लिए संचालन कमेटी की बैठक बुलायी है. यह बैठक सुबह दस बजे होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बुधवार को यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने भगवान सिंह को रिक्त हुए दोनों सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के लिए जिम्मेदारी दी. एचएसएम से केके सिंह तथा एसएमडी से गोपीचंद 30 सितंबर को सेवानिवृत हो गए. उनके सेवानिवृत होने के कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा है.

निर्वाचन पदाधिकारी को लेकर उठाये सवाल

जमशेदपुर. टाटा वर्कर्स यूनियन में रिक्त हुए कमेटी मेंबर के दो पदों पर उपचुनाव की सुगबुगाहट के बीच बयानबाजी भी शुरू हो गयी है. बुधवार को एचएसएम कर्मचारियों के नाम से लिखित बयान जारी कर दावा किया गया कि विभाग में रिक्त हुए सीट पर विभागीय कमेटी मेंबर को निर्वाचन पदाधिकारी नहीं बनाया जाना चाहिये. कहा गया कि इससे चुनावी निष्पक्षता के दावे पर सवाल खड़े होते हैं.

हालांकि बयान जारी करने वाले कर्मचारियों की ओर से नाम का खुलासा नहीं किया गया है.यूनियन की ओर से एचएसएम व एसएमडी में रिक्त हुए कमेटी मेंबरों के दो पदों पर चुनाव कराया जाना है. अब तक चुनाव में निर्वाचन पदाधिकारी रहे भगवान सिंह एचएसएम से कमेटी मेंबर हैं. ऐसे में उनके मनोनयन पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola