कर्मचारी न संसाधन, कैसे चलेगा एमजीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2019 2:09 AM
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल बहुत ही विकट स्थिति से गुजर रहा है. इसको सुधारने के लिए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सहित कई सचिव लगे, लेकिन स्थिति जैसी थी वैसी ही अभी भी बनी हुई है. इस समय अस्पताल में ड्रेसर, वार्ड ब्वॉय तक नहीं है. बिना कंप्यूटर ऑपरेटर का अस्पताल चलाया जा […]
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल बहुत ही विकट स्थिति से गुजर रहा है. इसको सुधारने के लिए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सहित कई सचिव लगे, लेकिन स्थिति जैसी थी वैसी ही अभी भी बनी हुई है. इस समय अस्पताल में ड्रेसर, वार्ड ब्वॉय तक नहीं है. बिना कंप्यूटर ऑपरेटर का अस्पताल चलाया जा रहा है.
इसको लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक तक हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं हो पा रहा है. वहीं, मंत्री सरयू राय लगातार इस अस्पताल के सुधार के लिए बैठक व निरीक्षण कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि इतना करने के बाद भी किसी प्रकार का सुधार देखने को नहीं मिल रहा है. वहीं, अस्पताल में लगातार हो रही मारपीट, दवाओं सहित अन्य संसाधनों की कमी को देखते हुए सभी विभागाध्यक्षों ने बैठक कर कहा कि इसी तरह रहा, तो अस्पताल चलाना मुश्किल हो जायेगा. इसके लिए सभी विभागाध्यक्ष द्वारा अस्पताल में जो भी कमी है, उसकी लिस्ट बनाकर सचिव को देने का निर्णय लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










