टाटा स्टील के कर्मियों के वेतन में 12.75 प्रतिशत एमजीबी का लाभ, 500 कर्मचारी पुत्रों को नौकरी

Updated at : 24 Sep 2019 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा स्टील के कर्मियों के वेतन में 12.75 प्रतिशत एमजीबी का लाभ, 500 कर्मचारी पुत्रों को नौकरी

स्पैन 20 का रहेगा, 31 दिसंबर 2019 तक डीए की गणना यथावत रहेगी – स्टडी लीव लेने वाले कर्मचारियों की आइएल 5 में हो सकेगी बहाली -आउटसोर्स हुए कार्यों को वापस लाने के लिए एक सब्सिडरी कंपनी एनटीटी बनायी जायेगी जमशेदपुर : टाटा स्टील में 21 माह के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को कर्मचारियों […]

विज्ञापन

स्पैन 20 का रहेगा, 31 दिसंबर 2019 तक डीए की गणना यथावत रहेगी

– स्टडी लीव लेने वाले कर्मचारियों की आइएल 5 में हो सकेगी बहाली
-आउटसोर्स हुए कार्यों को वापस लाने के लिए एक सब्सिडरी कंपनी एनटीटी बनायी जायेगी
जमशेदपुर : टाटा स्टील में 21 माह के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन समझौता हो गया. वेज रिवीजन समझौता सात वर्ष की अवधि के लिए किया गया है. यह 1 जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2024 तक प्रभावी होगा. कर्मचारियों के वेतन में 12.75 प्रतिशत एमजीबी (न्यूनतम गारंटी बेनीफीट) का लाभ मिलेगा. इसके तहत कंपनी में मैट्रिक स्तरीय 500 नन टेक्निकल कर्मचारी पुत्रों की बहाली होगी.
यूनियन ने दावा किया कि कंपनी के करीब 9700 पुराने ग्रेड के कर्मचारियों का सीटीसी न्यूनतम 1,32,000 रुपये से लेकर अधिकतम 2,54,000 रुपये तक हुआ है, जो करीब पिछले वेज से 85 फीसदी तक अधिक है. वेतनमान का 20 स्पैन ही होगा.समझौते के तहत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) एक जनवरी 2020 से कर्मचारियों के अपने ग्रेड के अंतिम स्लैब के बेसिक पर डीए मिलता रहेगा.
यूनियन ने दावा किया कि पुराने कर्मचारियों के वेतन में अधिकतम 32,000 रुपये तक की वृद्धि हुई है. न्यू सीरीज के कर्मचारियों के वेतन का सीटीसी न्यूनतम 49,500 से लेकर अधिकतम 72,175 रुपये तक प्रतिमाह हुई है. न्यूनतम 9818 से अधिकतम 15850 रुपये तक वृद्धि हुई है. यह पिछले वेज से 92 फीसदी तक अधिक है.
एनएस ग्रेड का डीए पर प्वाइंट नहीं बढ़ा है. एक जनवरी 2020 से बहाल होने वाले एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को पुराना डीए नहीं मिलेगा. छह माह के अंतर्गत कंपनी में समान ग्रेड स्ट्रक्चर लागू होगा, जिससे सभी ग्रेड में रुकी हुई प्रोन्नति की समस्या खत्म होगी. मेडिकल में अलग-अलग मदों में कर्मचारियों को लगने वाले शुल्क की नये सिरे से समीक्षा होगी. इसमें कमी का प्रस्ताव है.
आॅफिसर्स की तर्ज पर कर्मियों के लिए भी मील कूपन का प्रस्ताव
टाटा स्टील में आउटसोर्स हुए कार्यों को वापस लाने के लिए एक सब्सिडरी कंपनी एनटीटी बनायी जायेगी, जिसमें कर्मचारी पुत्रों की बहाली का रास्ता प्रशस्त होगा. ऑफिसर्स के तर्ज पर कर्मचारियों को भी मील कूपन (टैक्स फ्री) देने के लिए बातचीत का प्रस्ताव है. लीव बैंक एक जनवरी 2020 से लागू करने का प्रस्ताव है. कर्मचारियों को 21 माह का एरियर फरवरी 2020 तक एक मुश्त मिलेगा. टैक्स वार्षिक स्लैब गणना के अनुसार कटेगा. पुराने कर्मचारियों को अनुमानित न्यूनतम डेढ़ लाख से लेकर अधिकतम पांच लाख रुपये तक एरियर मिलेगा. एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को अनुमानित न्यूनतम 1.25 लाख से 2.20 लाख तक एरियर मिलेगा. स्टडी लीव लेने वाले कर्मचारियों की आइएल 5 में बहाली हो सकेगी.
समझौते पर इन्होंने किया हस्ताक्षर
समझौते पर कंपनी प्रबंधन की ओर से सीइअो सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन, अध्यक्ष आनंद सेन, वीपी एचआरएम सुरेशदत्त त्रिपाठी, चीफ जुबिन पालिया, संदीप चक्रवर्ती, अत्रेयी सरकार समेत तमाम अधिकारियों ने हस्ताक्षर किये. टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश कुमार सिंह व डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, भगवान सिंह, हरिशंकर सिंह, शत्रुघ्न कुमार राय, कोषाध्यक्ष प्रभात लाल, सहायक सचिव धर्मेंद्र उपाध्याय, कमलेश सिंह, नीतेश राज समेत सभी ऑफिस बियरर ने हस्ताक्षर किये.
…जानिये कहां क्या लाभ मिलेगा
-कर्मचारियों को फरवरी तक एकमुश्त 21 माह का एरियर मिल जाएगा.
– अक्टूबर माह के वेतन के साथ नवंबर में फीटमेंट स्लीप कर्मचारियों को मिलेगा.
-ओल्ड सीरीज का पुनरीक्षित वेतनमान न्यूनतम (एस ग्रेड) 16080 रुपये से बढ़कर 26255 रुपये
– अधिकतम 47850 रुपये से बढ़कर 78115 रुपये होगा.
-वी ग्रेड के लिए न्यूनतम 25270 रुपये से बढ़कर 41260 रुपये
-अधिकतम 52510 रुपये से बढ़कर 85720 रुपये होगा
-एनएस सीरीज के कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक 6750-210-10950 से 12825-380-20425 रुपये
– अधिकतम 20030-615-32330 से बढ़कर 26105-810-42305 रुपये होगा.
-डी सीरीज में न्यूनतम 16080 से 26255 तथा अधिकतम 38350 से 62310 रुपये तक मिलेगा.
-पहली बार कर्मचारियों को प्रतिमाह 300 रुपये मोबाइल एलाउंस
– कर्मचारियों के सभी भत्तों में वृद्धि की गयी है.
– एनएस ग्रेड में डीए प्रति प्वाइंट वैल्यू पूर्ववत तीन रुपये ही रहेगा.
– एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के लिए फिक्स डीए 500 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये मासिक किया गया है.
– इनके एमजीबी में 3600 से 6750 रुपये तक की वृद्धि. 10 स्लैब से बढ़ाकर 47 स्लैब किया गया है.
-एचआरए बेसिक का दस प्रतिशत मिलेगा.
– सोशल सिक्युरिटी स्कीम को छह माह के भीतर रिव्यू कर तय किया जाएगा.
– एनएस ग्रेड के लिए पर्सनल अलाउंस सृजित किया गया है. यह तहत प्रतिमाह 500 रुपये मिलेंगे.
– शिक्षा भत्ता अब सभी कर्मचारियों को दो बच्चे तक कक्षा एक से 12वीं तक 1200 रुपये प्रति माह मिलेगा.
– टीपीआर की न्यूनतम राशि 2250 से लेकर 4500 तक प्रत्येक तिमाही में होगी.
– एसोसिएट कल्चर में पहली बार एक्टिंग एलाउंस प्रारंभ किया गया है. यह 25 रुपये से 45 रुपये प्रतिदिन है.
– अारओ बेनीफीट व उच्च शिक्षा को मिलने वाली राशि को न्यूनतम 295 से बढ़ाकर 460 रुपये किया गया है.
– अधिकतम यह राशि 645 से बढ़ाकर 875 किया गया है.
– इंसेंटिव बोनस स्कीम को अगले तीन माह के अंदर फिर समीक्षा की जायेगी.
-डब्ल्यूसीएम एग्रीमेंट में छूटे हुए कर्मचारियों के आरओ बेनीफीट को शामिल करने का प्रस्ताव है.
– एक जनवरी 2018 से 4520 से एआइसीपी 6544 हो जायेगा.
– एनएस ग्रेड के आइबी पर प्वाइंट वैल्यू में सुधार किया गया है. पांच सीरिज में सुधार हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola