घर का दरवाजा बंद कर बाहर से बाइक की चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2019 3:25 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 1 निवासी संतोष गुप्ता के घर के पास से मानगो दाईगुट्टु निवासी भाजपा नेता विजेंद्र सिंह की बाइक (जेएच05बीई-3281) की चोरी शनिवार की सुबह अज्ञात युवकों ने कर ली. विजेंद्र सिंह अपने साथी संतोष गुप्ता से मिलने आये थे. इसी दौरान उनकी बाइक की चोरी हुई. बाइक […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 1 निवासी संतोष गुप्ता के घर के पास से मानगो दाईगुट्टु निवासी भाजपा नेता विजेंद्र सिंह की बाइक (जेएच05बीई-3281) की चोरी शनिवार की सुबह अज्ञात युवकों ने कर ली.

विजेंद्र सिंह अपने साथी संतोष गुप्ता से मिलने आये थे. इसी दौरान उनकी बाइक की चोरी हुई. बाइक घर के बाहर खड़ी कर वे संतोष गुप्ता के घर गये. 15 मिनट बाद वापस अाकर देखा तो उनकी बाइक गायब थी. जानकारी के अनुसार चोरों ने संतोष गुप्ता के घर के दरवाजा को बाहर से बंद कर बाइक की चोरी की. सूचना पाकर उलीडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची और पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola