जादूगोड़ा से सिंहपुरा तक पहाड़ खोद बनेंगी सात सुरंग नहरें

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर :सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना में अब सुंदरनगर सुरंग की तरह जादूगोड़ा के भाटिन से लेकर सिंहपुरा तक पहाड़ खोद सात सुरंग नहरें बनायी जायेंगी. इस प्रोजेक्ट पर 5.50 अरब रुपये खर्च होंगे. प्रोजेक्ट को भारत सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार घाटशिला (गालूडीह) मुराकाटी शाखा नहर लघु वितरणी नौ […]

विज्ञापन

जमशेदपुर :सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना में अब सुंदरनगर सुरंग की तरह जादूगोड़ा के भाटिन से लेकर सिंहपुरा तक पहाड़ खोद सात सुरंग नहरें बनायी जायेंगी. इस प्रोजेक्ट पर 5.50 अरब रुपये खर्च होंगे. प्रोजेक्ट को भारत सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार घाटशिला (गालूडीह) मुराकाटी शाखा नहर लघु वितरणी नौ के अंतर्गत यह सुरंग खोदी जानी है. दो वर्ष में पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट से सुरंग के माध्यम से पोटका से लेकर घाटशिला के खेतों में पानी पहुंचाने का दावा किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
इसे भारत सरकार के उपक्रम मेसर्स बेवकॉस कंपनी की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मंजूरी प्रदान की गयी है. जल संसाधन विभाग लघु वितरण प्रमंडल संख्या नौ के कार्यपालक अभियंता योगेंद्र कुमार मल के हस्ताक्षर से बुधवार को ई-टेंडर ने जारी किया गया. टेंडर चार अक्तूबर 2019 को खोला जायेगा, जबकि प्रोजेक्ट का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन (पीपीटी) दिखाने के लिए 30 सितंबर 2019 को समय निर्धारित किया गया है.
स्थल चिह्नित : घाटशिला लघु वितरणी प्रमंडल नौ में मुराकाटी शाखा .750 से 3.480 किमी, 4.690 से 6.400 तक, 8.260 से 8.530 से 18,370 से 21.160, 21.940 से 22.480 किमी तक नहर सुरंग खोदने के लिए सर्वे किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola