जमशेदपुर : पांच साल की अनाथ बच्ची से जीजा ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
Updated at : 21 Aug 2019 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने लिया है गोद, सीडब्ल्यूसी टीम कर रही है जांच में जमशेदपुर : जुगसलाई की पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह शर्मनाक हरकत बच्ची के जीजा ने ही की है. मामला सामने आने के बाद मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर जुगसलाई पुलिस ने केस दर्ज किया. […]
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने लिया है गोद, सीडब्ल्यूसी टीम कर रही है जांच में
जमशेदपुर : जुगसलाई की पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह शर्मनाक हरकत बच्ची के जीजा ने ही की है. मामला सामने आने के बाद मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर जुगसलाई पुलिस ने केस दर्ज किया. प्राथमिकी के मुताबिक, घटना के दिन आरोपी घर पहुंचा था.
उसने बच्ची के साथ गाली-गलौज की. उसके बाद दुष्कर्म किया. बच्ची के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है. शिकायतकर्ता ने उसे गोद लिया है. वह उसे बेटी की तरह रखता है. आरोपी दामाद ने बच्ची को अकेला देख, उसके साथ गलत हरकत की. शिकायतकर्ता ने पहले दामाद को डांट-फटकार लगायी. बाद में कोर्ट कंप्लेन किया.
मामला को लेकर दोनों पक्ष के लोगों को मंगलवार की सुबह थाने बुलाया गया. इस बीच यहां पंचायत होती रही. आरोपी पक्ष के लोग मामले को झूठा बता रहे थे. जबकि शिकायतकर्ता अपनी जुबान पर अड़े थे. पुलिस ने बच्ची से भी घटना के संबंध में जानकारी ली. जुगसलाई पुलिस इस मामले में जिला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की मदद ले रही है. सीडब्ल्यूसी की टीम बच्ची की काउंसेलिंग कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




